Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वाहन रजिस्ट्रेशन : एक मई से शुरू की जाएगी नई वाहन रजिस्ट्रेशन सीरीज एचआर06-बी.डी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 27, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 27 अप्रैल। एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन रजिस्टेशन अथॅारिटी पानीपत में वाहनों की रजिस्ट्रेशन से संबंधित सीरीज एचआर06-बी.सी. समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि अब नई वाहन रजिस्टे्रशन सीरीज एचआर06-बी.डी. सोमवार एक मई से शुरू की जाएगी। कोई भी व्यक्ति मनपसंद नम्बर लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम पानीपत के कार्यालय में कर सकता है।
उन्होंने बताया कि पहले आओ पहले पाओ नीति के अनुसार नम्बर अलाट किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यदि किसी विशेष नम्बर के लिए एक से अधिक आवेदक आते हैं तो उस सूरत में उस नम्बर की खुली बोली की जाएगी तथा अधिक बोली देने वाले को नम्बर अलाट कर दिया जाएगा।

Comments