Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


शातिर बाइक चोर गिरफ्तार. 7 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

आरोपी सिविल अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

BOL PANIPAT: सीआईए वन टीम ने बीती देर सायँ एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी शहर में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर अपनी दुकान में छुपाकर खड़ी कर देता था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार देर साय सीआईए वन की टीम गश्त के दौरान स्काई लार्क के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म का एक युवक सिविल अस्पताल गेट के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिजेंद्र पुत्र अजमेर निवासी डाहर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने सिविल अस्पताल की पार्किंग से गत मंगलवार को एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में विकाश निवासी सौंधापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर में अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की 6 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त सभी बाइक डाहर गोल चक्कर के पास आरोपी की दुकान से बरामद की।
पुलिस पूछताछ में आरोपी बिजेंद्र ने बताया की वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी शहर में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर डाहर गोल चक्कर के पास अपनी दुकान में छुपाकर खड़ी कर देता था। शुक्रवार को आरोपी बाइक चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिविल अस्पताल के गेट के पास घूम रहा है। वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र के कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. आरोपी ने 30 मई को सिविल अस्पताल की पार्किंग से गांव सौंधापुर निवासी विकाश की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में विकाश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. आरोपी ने 5 दिसम्बर को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से महाबीर निवासी ठठेरा बाजार की प्लेटिना बाइक चोरी की। थाना शहर में महाबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. आरोपी ने 26 जनवरी 2022 को लाल बत्ती चौक के नजदीक से परमजीत निवासी महमुदपुर सोनीपत की सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। थाना शहर में परमजीत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. आरोपी ने 19 फरवरी 2022 को जीटी रोड पर पीएनबी बैंक के बाहर से जयपाल निवासी काबड़ी की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में जयपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. आरोपी ने 12 दिसम्बर को देवीलाल पार्क के बाहर से अमन निवासी महराना की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में अमन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  6. आरोपी ने 19 दिसम्बर की रात सिविल अस्पताल की पार्किंग से शिवराज निवासी हरिनगर की बाइक चोरी की। थाना शहर में शिवराज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
    आरोपी ने नशे की हाल में एक होंडा पैशन बाइक चोरी। बरामद चोरीशुदा बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments