Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विजय जैन गरीब की हर मदद करने को तैयार रहते हैं : राणा

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 4, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन के समर्थन में पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा ने हल्के की बाहरी कॉलोनी में जनसंपर्क साध करके लोगों से मुलाकात की और आने वाले समय में भाई विजय जैन के लिए जन समर्थन मांगा लोगों को संबोधित करते हुए राणा ने कहा है कि भाई विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी हैं और वह गरीबों की सेवा लगभग 30 वर्षों से कर रहे हैं उनके मन में पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनी में बसे गरीब व्यक्तियों के प्रति हमदर्दी का भाव है और वह गरीब की हर मदद करने को तैयार रहते हैं राणा ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति का ग्रामीण हल्के की राजनीति में आना हलके के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है जो व्यक्ति समाज सेवा करते-करते राजनीति में आता है वही गरीब का भला कर सकता है राणा ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों से ग्रामीण हल्के की राजनीति ठहर से गई है गरीब आदमी की कोई पूछ नहीं हो रही है चुने गए विधायक अपने 100 करोड़ के महल में बैठकर के 50 गज की झोपड़िया में रहने वाले गरीब आदमी की समस्याओं का कैसे हाल और निवारण करेंगे सतपाल राणा ने कहा है कि भाई विजय जैन के मन में गरीबों के प्रति तड़प है इसी तड़प को लेकर के वह राजनीति में आए हैं मेरी आप लोगों से अपील है कि आपने सबको परख लिया अबकी बार विजय जैन को परख ले वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

Comments