युवा नेता योगेश शर्मा ने युवाओं को मोदी परिवार से जोड़ने की मुहिम चलाई।
-गौरव अरोड़ा व पंकज अरोड़ा के साथ सैकड़ो युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा में शामिल किया।
BOL PANIPAT : वार्ड 18 के 8 मरला चौक पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता योगेश शर्मा के नेतृत्व में गौरव अरोड़ा व पंकज अरोड़ा के साथ सैकड़ो युवाओं ने भाजपा युवा मोर्चा को ज्वाइन किया। आपको बता दें की पिछले काफी समय से योगेश शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के अंतर्गत पिछले दिनों अक्षय बठला को मॉडल टाउन मॉडल का महामंत्री बनाया गया था। आज गौरव अरोड़ा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया इस अवसर पर पूर्व सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया व विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उन्होंने गौरव अरोड़ा , पंकज अरोड़ा व उनके सभी साथियों को पटका पहनाकर युवा मोर्चा में शामिल किया। पूर्व सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया ने युवाओं का स्वागत किया और कहा कि मोदी परिवार में आप का स्वागत है वे हमेशा इन युवाओं के साथ देंगे। विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के बारे में युवाओं को बताया और कहा की अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाजपा के साथ जुड़ना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने सभी युवा साथियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर देश का भविष्य बनाने के लिए काम करें। इस अवसर पर योगेश शर्मा, गौरव वालिया, सरफराज, इमरान, हनी, मोनू, कपिल, सागर, अमन, सोरव व परदीप मौजूद रहे।

Comments