‘ नीदरलैंड्स एक सुहाना सफर ‘ पुस्तक का विकास साल्यान ने विमोचन किया
BOL PANIPAT : पानीपत के प्रसिद्ध एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपनी नेदरलैंड्स के वृत्तांत को कलमबद्ध करते हुए लिखी पुस्तक ‘ नीदरलैंड्स एक सुहाना सफर ‘ जहां एक और विश्व पुस्तक मेला में प्रसिद्ध कहानीकार अशोक भाटिया, सोनी सिंह एवं यूनीक क्रिएशन के प्रबंध निदेशक विकास साल्यान ने एक कार्यक्रम में विमोचन किया, वहीं पानीपत में निर्मला देशपांडे संस्थान स्थित हाली अपना स्कूल में 16 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से किया गया।पुस्तक की लोकप्रियता का आयाम यह रहा कि पहले चार दिनों में ही इसकी 140 प्रतियां पाठको द्वारा खरीदी गई ।पुस्तक में राममोहन राय ने नीदरलैंड्स एवं यूरोप के अनेक देशों में अपनी डेढ़ महीने तक चली यात्राओं का संवेदन किया। उन्होंने इस यात्रा के दौरान स्कूल ,कॉलेज ,संग्रहालय तथा पर्यटन स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ विश्व के ख्याति प्राप्त लोगों से मुलाकात की ।अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दलबीर भंडारी तथा भारतीय दूतावास के अनेक अधिकारियों से मुलाकात ने इस यात्रा को नए कीर्तिमान प्रदान किए ।पानीपत नगर के लिए यह गौरव की बात है कि राममोहन राय एकमात्र एडवोकेट हैं जो अंतरराष्ट्रीय न्यायालय गए व अपने विचारों की प्रस्तुति की। इस पुस्तक के प्रकाशन पर देशभर में गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है ।पानीपत में संपन्न हुए विमोचन कार्यक्रम में हाली अपना स्कूल की छात्राओं पायल ,सुधा, शिजा,करीना ,रीना ,करिश्मा,नंदिनी शबनूर ,करिश्मा ,नेहा ,प्राची , हिमांशी उपासना, अनुष्का, शिवानी एवं शगुन ने किताब का विमोचन किया इस अवसर पर पुस्तक के लेखक राममोहन राय ,स्कूल की मुख्य अध्यापिका प्रिया लूथरा ,माता सीता रानी सेवा संस्था की महासचिव पूजा सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments