राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का दौरा कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
BOL PANIPAT , 1 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देश पर सीटीएम राजेश सोनी, डीटीओ पूजा और डीएसपी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का दौरा कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नगराधीश राजेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कल ठंड के समय में धुंध पडऩे की संभावना ज्यादा बनी रहती है इसी को देखते हुए उपायुक्त सुशील सारवान ने गत दिवस सडक़ सुरक्षा सप्ताह की बैठक में यह निर्देश दिए थे और इस पर चर्चा भी की गई थी। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जो भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी चिन्हित ब्लैक स्पॉट हैं वहां का दौरा करें क्योंकि यह दुर्घटना संभावित एरिया है जहां पर दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहती हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को बीबीएमबी कट के पास दौरा कर यहां पर ग्रिल लगवाने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि यहां पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि पट्टीकल्याणा में भी ऐसे सम्भावित मार्गो का भी दौरा किया गया और वहां पर ब्लिंकिंग लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त संयुक्त टीम ने डाहर चौक का भी दौरा किया है तथा वहां पर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को आवाजाही करने में कोई दिक्कत ना हो और लाईट की व्यवस्था बनी रहे।

Comments