सभी बूथों पर की जाएगी वेब कास्टिंग. जिला मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा कंट्रोल रूम.
BOL PANIPAT : 28 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी एआरओ को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और सुगम तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार वेब कास्टिंग को लेकर एआरओ व इलेक्शन अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वेब कास्टिंग सभी बूथों पर की जाएगी व निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भी पूर्ण रूप से रूपरेखा तैयार कर लें।

Comments