Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


रुद्रा वेलफेयर सोसायटी द्वारा बनाई गयी एप से मात्र 149 रुपये में छात्र कर सकेंगे सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 22, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज रुद्रा वेलफेयर सोसायटी के द्वारा होटल मिड टाउन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमे सोसायटी के प्रधान काजल शर्मा ने कहा कि कल 23 जनवरी 2023 को प्रातः 10:00 सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें कि यह पैदल यात्रा गोहाना मोड़ से होते हुए मिनी सेक्ट्रिएट पहुंचेगी वही बताया कि उनकी सोसाइटी एजुकेशन पर भी काम कर रही है वह कहीं जगह पर उन्होंने विद्यालय खोले हैं जहां फ्री शिक्षा फ्री खाना दिया जाता है रुद्रा वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव पंकज शर्मा ने यह बताया कि कल ही उनकी सोसाइटी यात्रा के बाद एक ऐप लॉन्च करने जा रहे हैं जिसमें कि सभी बच्चे मात्र ₹149 में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर सके उनका मकसद सिर्फ इतना ही है बच्चों तक फ्री में शिक्षा पहुंच सके सोसायटी के अन्य सदस्यों ने भी अच्छे अच्छे सुझाव दिए हैं सोसाइटी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं वह कल की यात्रा के लिए सभी से अपील की गई है कि सभी इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग ले । सोसाइटी के सदस्य शालू जांगड़ा जी ने कहा कि हम धीरे-धीरे अपने क्रांतिकारी वीरों को भूलते जा रहे हैं राष्ट्रहित के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूद्र वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान काजल शर्मा महासचिव पंकज शर्मा व अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे शालू जांगड़ा आदि भारद्वाज विनय कौशिक रितिक शर्मा अंकित दहिया पायल मान आदि मौजूद रहे

Comments