Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


शुगर मिल के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मुख्य मंच की तैयारियों को अंतिम रूप देने काम युद्ध स्तर पर चल रहा है

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 30, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अप्रैल- नई शुगर मिल के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मुख्य मंच की तैयारियों को अंतिम रूप देने काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। रविवार सांय आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल उद्घाटन के समय हवन में पूर्णहुति भी देंगे।

मंच के सामने किसानों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं और मंच के साथ मे ही सांस्कृतिक मंच भी बनाया गया है,जिस पर कलाकार प्रदेश की विकासपरक योजनाओं से के साथ साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले गीतों और रागनियों की भी प्रस्तूति देंगे।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि कार्यक्रम के बाद किसी को कोई समस्या ना हो। डीसी सुशील सारवान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां हैं और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Comments