छात्रों के लिए “WOX TALKS” (इंटर्नशिप प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्रों के लिए “WOX TALKS” (इंटर्नशिप प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। यह आयोजन 6 दिनों की श्रृंखला में पूरा किया जाएगा जिसमें तीन दिन विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और दो दिनों में सर्वेक्षण का काम दिया जाएगा। इसके अलावा छठे दिन विद्यार्थियों को इस सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट साझा करनी होगी।
यह आयोजन “प्रथम फाउंडेशन” के अंतर्गत वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (ASER) द्वारा किया गया था जिसमें 76 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह बताना था कि किस तरह से वे अपने भविष्य की अनिश्चिताओं को दूर कर सकते हैं और सर्वे करने का तरीका बताया। इस आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग, द्वारा कमल(सीनियर एसोसिएट, ASER ), निशा (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स लीडर, ASER ) को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित करके किया गया| इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज के युग में ASER प्रथम फाउंडेशन के नेतृत्व में एक वार्षिक, घरेलू सर्वेक्षण है जिसका उद्देश्य यह समझना है कि क्या ग्रामीण भारत में बच्चे स्कूल में नामांकित हैं और क्या वे सीख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की इंटर्नशिप के तहत अपने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एक्सपोजर मिलता है। प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि हमारा सेल विद्यार्थियों के विकास के अवसर उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ता है। इस इंटर्नशिप के अंतर्गत हम विद्यार्थियों को सर्वेक्षण के लिए गांव, स्कूल और घरों का एक दायरा देंगे जिसमें रहकर वे अपना सर्वेक्षण पूरा करेंगे। इस प्रोग्राम के मुख्य वक्ता कमल(सीनियर एसोसिएट, ASER ) ने विद्यार्थियों को बताया कि वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (ASER) भारत में बच्चों की स्कूली शिक्षा और सीखने के स्तर का एक वार्षिक सर्वेक्षण है। यह भारत में नागरिकों द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा सर्वेक्षण है. ASER सर्वेक्षण के ज़रिए, ग्रामीण भारत में बच्चों की स्कूली शिक्षा और सीखने के स्तर का विश्वसनीय अनुमान लगाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की पुरी जानकारी दी। इस प्रोग्राम में मंच का संचालन रुचिका बत्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में शाहिद ने सभी का धन्यवाद किया। इस शो के सफल आयोजन में निशा गुप्ता, रुचिका और मेधा फाउंडेशन से शाहिद, छवि, वैभव और अमन ने अहम भूमिका निभाई।

Comments