Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरी की बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 फरवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरी की बाइक बरामद। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ चंदू निवासी दुलापुर वैशाली बिहार हाल बबैल रोड मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुइ।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिहं ने बताया की रविवार को गश्त के दौरान सीआईए-वन पुलिस की एक टीम सैक्टर 13/17 में मौजद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की प्लेटीना बाइक सवार संदिग्ध किस्म का युवक सैक्टर-18 नजदीक गंदा नाला के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे बाइक सवार आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने उक्त बाइक जनवरी में गांव बबैल में मकान से चोरी करने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ चंदू पुत्र विजय निवासी दुलापुर वैशाली बिहार हाल बबैल रोड मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुई।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में सुनील पुत्र सेवा सिंह निवासी बबैल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सुनील ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 1 जनवरी की साय नीचे वाले कमरे में बाइक खड़ी कर वह सो गया। सुबह उठकर देखने पर बाइक नही मिली। अज्ञात व्यक्ति बाइक को चोरी करके ले गया। सुनील की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान के लिए पर्यास शुरू कर दिए गए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया चोरी की उक्त बाइक गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ चंदू के कब्जे से बरामद कर आरोपी दीपक उर्फ चंदू को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments