Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन. लाठीचार्ज में 10 घायल

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 28, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में कल सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरे देश में सड़कों पर उतर आए। उसी क्रम में हरियाणा में रोहतक हुड्डा कंपलेक्स स्थित राज्य भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे।
शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद बिना मंजूरी के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी जिसमें 10 लोग घायल हो गए। आप नेता अनुराग ढांडा को भी मुंह पर लाठी लगी कई बहनों को भी चोट आई। अनुराग ने बताया जब भी लाठीचार्ज करना होता है मजिस्ट्रेट की मंजूरी लेना अति आवश्यक होता है परंतु शांतिपूर्वक प्रदर्शन को खराब करने के लिए सिविल ड्रेस में आर एस एस और बीजेपी के गुंडे जिन्होंने प्रदर्शन पर लाठियां बरसाई।

सरकार को चाहिए जांच करें यह लोग कौन थे?

सोमवार को आप कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी नेता अनुराग डांडा एवं सुशील गुप्ता और अशोक तंवर की अगुवाई में प्रदर्शनकारी सड़क पर नारेबाजी करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकले गुड्डा कंपनी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से 100 मीटर दूर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेट्स की दीवार तोड़ दी इसके चलते हुए सिविल ड्रेस में कुछ लोगों ने आकर पुलिस ने लाठियां लेकर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया इसी प्रकार से काफी देर सिलसिला चलता रहा बैरिकेड के दूसरी दीवार गिराने पहुंचे।। यहां पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने आगे बढ़ने से रोक दिया और दोनों और से काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर लाखन माजरा थाने में भेज दिया।
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक व उनकी पूरी टीम रोहतक पहुंची और विरोध प्रदर्शन में सहभागी बने और सभी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में अपनी गिरफ्तारी दी इस मौके पर पानीपत से पहुंचे सुखबीर मलिक मनमोहन सिंह रेनू राना वीरेंद्र आर्य मुकेश शर्मा राजेश बूढ़श्याम किसान नेता राजेश मलिक संदीप मनचंदा व बहुत से साथियों ने भाग लिया

Comments