पानीपत पुलिस के 10 अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त.
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अच्छे स्वास्थय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी विदाई.
BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2025, जिला पुलिस से इंस्पेक्टर विलासा राम, आनरेरी इंस्पेक्टर जयबीर, आनरेरी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, आनरेरी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, आनरेरी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, आनरेरी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, आनरेरी इंस्पेक्टर कपूर सिंह, ईएचसी रामनिवास, ईएचसी सुरेश कुमार व सिपाही परमजीत सिंह विभाग में कार्याकाल पूरा होने पर बुधवार को सेवानिवृत हो गए। सम्मान में जिला पुलिस विभाग की और से जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सेवानिवृत हुए सभी पुलिस अधिकारियों को फूलमाला, पगड़ी पहनाकर व उपहार देकर अच्छे स्वास्थय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारियों ने अपने जीवन का एक अरसा पुलिस विभाग को दिया है। पुलिस की नौकरी में 24 घंटे तत्पर रहना पड़ता है। इसमे उनके परिवार का भी पूरा योगदान होता है। इसके लिए परिजन भी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस से लोगों को काफी अपेक्षाएं होती हैं। फरियादी शिकायत लेकर आते है। उनको जब न्याय मिलता है तो वह उस अधिकारी कर्मचारी को हमेशा याद रखते है। कार्य ऐसा करें जिससे हमेशा याद रखे जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है।
उन्होंने सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों से कहा कि भविष्य में आपको पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो विभाग सदैव आपके लिए तत्पर रहेगा।
सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर अपनी नौकरी के दौरान किये उत्कृष्ट कार्यों का अनुभव पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सांझा किया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, भलाई शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर वेदपाल, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, सेना क्लर्क एएसआई रविंद्र, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई राकेश व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ब्रांचो के इंचार्ज एवं सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों के परिजन व सगे संबंधी मौजूद रहें।

Comments