सर्व संगठन सेवा संस्थान द्वारा सेक्टर 29 में मनाया गया सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह
BOL PANIPAT , सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह सर्व संगठन सेवा संस्थान द्वारा सेक्टर 29 पार्ट वन, प्लॉट नंबर 220,221 के बाहर मनाया गया,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके किया गया. सेक्टर 29 में रहने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के राजेश ,रोशन और ललित ने गेम खिलाया. उनको सुभाष चंद्र बोस के बारे में जानकारी दी और सभी को भारत माता के प्रति जागरूक किया. सभी ने देश की सेवा के लिए संकल्प लिया.
सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति सेवा में लगे रहने का मन में संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गीत के माध्यम से समापन किया. सर्व संगठन सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक सुरेश काबरा ने बताया देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सुभाष चंद बॉस के स्लोगन ‘तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ सबको याद दिलाया एवं बताया की महापुरुषों ko कभी भूलना नहीं चाहिए, आज 125 वीं जयंती से उनका जीवन ,उनका देश के प्रति समर्पण भाव को याद किया गया. इस अवसर पर राजेश ,रोशन, ललित गोयल नरेश गोयल नीरज आशु संदीप विक्रम अमित भवानी इत्यादि मौजूद रहे.

Comments