संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 3 बहनें.
BOL PANIPAT : पानीपत के एक गांव से 3 कजिन बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। तीनों बहने घर से स्कूल के लिए निकली थी। एक ऑटो में बैठकर वे पानीपत शहर तक आई। यहां से वे कहीं चली गई। रिश्तेदारी में पता करने पर इन बहनों के एक चचेरे भाई ने फोन कर उनके अंबाला होने की बात कही थी। परिवार वाले वहां पहुंचे तो वह भी वहां से गायब मिला। तीनों बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी, भतीजी और भांजी गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। तीनों की उम्र 14 साल है व तीनों ही 9वीं कक्षा की छात्राएं हैं।

Comments