Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की नशा मुक्त टीम ने उरलाना कला गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 मार्च: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने वीरवार को उरलाना कला गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताकर नशे के खिलाफ जागरूक किया।
पुलिस टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। लोगों को बताया गया कि नशे की लत कैसे धीरे-धीरे व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेती है और समय रहते इससे बचाव कितना आवश्यक है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और उनके साथ खुलकर संवाद करें।

अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर करता है, जिससे अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं में भी वृद्धि होती है। नशे से शरीर का नुकशान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है।

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments