Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“साइंस कॉन्क्लेव”में 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के  विज्ञान विभाग  द्वारा  “साइंस कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत के विभिन्न विद्यालयों के 300 के लगभग  विद्यार्थियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग और पॉवर पॉइंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताएं रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित रही । प्रतिभागियों का स्वागत व उत्साहवर्धन करते हुए प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने में सहायक हैं । ये कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने में सहायता करते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. पी. बंसल, कुलाधिपति, गीता विश्वविद्यालय, पानीपत रहे ।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:-

 मैथमेटिक्स मॉडल्सबॉटनी मॉडल्स
प्रथम स्थान:नेहा एवं साक्षी; राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयदिव्यांशु;   डी.ए. वी. सेंटेनरी , पब्लिक स्कूल, पानीपत
द्वितीय स्थान:सरंक्षिका एवं संजना; आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूलविधि एवं ख़ुशी, पाइट संस्कृति स्कूल
तृतीय स्थान:दृष्टि एवं यशिका; आर्य बाल भवन स्कूल, पानीपतसोनिया एवं कोमल ; राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
सांत्वना पुरस्कार (प्रथम):वंश वाधवा; डॉ. एम. के. के. आर्य मॉडल स्कूलयश एवं शुभम; दयाल सिंह पब्लिक स्कूल
सांत्वना पुरस्कार (द्वितीय):ख़ुशी एवं पारुल;आर्य बाल भारती स्कूलयश एवं अभिमानु; आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल
 पोस्टर मेकिंगफिजिक्स  मॉडल्स
प्रथम स्थान:माधव एवं कशिश,  डी.ए. वी. सेंटेनरी , पब्लिक स्कूल, पानीपतहोत्री; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
द्वितीय स्थान:राधिका एवं ख़ुशी, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूलप्रशांत एवं अनिकेत , डॉ. एम. के. के.  स्कूल
तृतीय स्थान:तमन्ना एवं दीक्षा , विक्टर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  प्रीत एवं पार्थ, आई. बी. एल पब्लिक स्कूल, पानीपत  
सांत्वना पुरस्कार (प्रथम):अंशु एवं लाक्षिका,  डी.ए. वी. सेंटेनरी , पब्लिक स्कूल, पानीपतरवि एवं मानिक, विक्टर  पब्लिक स्कूल
सांत्वना पुरस्कार (द्वितीय):मयंक , के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल  केतन गोसाईं , एम. ए. एस. डी. पब्लिक स्कूल
 केमिस्ट्री  मॉडल्सपॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन  
प्रथम स्थान:मनीषा एवं तमन्ना, आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल, पानीपतपरनीत एवं शुभम, विक्टर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  
द्वितीय स्थान:अक्षरा एवं ख़ुशी , आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूलआशिका एवं तंज़ील , डॉ. एम. के. के.  स्कूल
तृतीय स्थान:1.    तान्या एवं श्रुति , डी.ए. वी. सेंटेनरी , पब्लिक स्कूल, हुडा पानीपत2.    निधि एवं छवि;  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयअन्वि शिन्गला;  के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल  
  सांत्वना पुरस्कार (प्रथम):अर्शी जुनेजा एवं सोमैय; पाइट संस्कृति स्कूल, हुडा
  सांत्वना पुरस्कार (द्वितीय):1.    वंश एवं सक्षम, विक्टर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  2.    ध्रुव गाँधी एवं राघव अरोड़ा, के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल  
कंप्यूटर साइंस मॉडल एक्स्सीबिशन 
प्रथम स्थान:सूरज एवं मयंक, जी. वी. टी, मॉडल संस्कृति, सीनियर, सेकेंडरी स्कूल 
द्वितीय स्थान:रिगा सिंह एवं  साईं नमन: के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल   
तृतीय स्थान:तुषार एवं इश्मीत ; पाइट संस्कृति स्कूल, हुडा 
सांत्वना पुरस्कार (प्रथम):खनक सिंगला एवं आर्ना : के. आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल   
सांत्वना पुरस्कार (द्वितीय):सत्विक विज एवं माधव गुप्ता; पाइट संस्कृति स्कूल, एन. ऍफ़. एल 

विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य सभा में मंच संचालन प्रो. कनक शर्मा ने किया। पंजीकरण का कार्यभार गणित विभाग द्वारा किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन में प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग व महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के कुशल मार्गदर्शन व प्रेरणा, महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों,  प्रतिभागियों, प्राध्यापकों व विभिन्न  विभागों  के सदस्यों का धन्यवाद किया। प्रबंधक समिति से महासचिव श्री. एल. एन. मिगलानी ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और आयोजन कमेटी को भी  शुभकामनाएं दी | 

Comments