आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.एल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दिन अध्यापक वर्ग ने बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया । अध्यापकों ने बच्चों के लिए भाषण, प्रार्थना, दोहे, कविता,एकल गीत, नृत्य की प्रस्तुति देते देखकर बच्चों ने खुश होकर तालियां बजाई । बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था ।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को बालदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है किन उसका बच्चा महान बने, उनके बडे-बडे सपनों को पूरा करें । इसके लिए अभिभावकों को बच्चों के सामने खुद को आदर्श के रुप में रखना होगा।बच्चें देश का भविष्य है इसलिए हमें बच्चों की शिक्षा की तरफ घ्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब मेरे देश का एक -एक बच्चा स्कूल पढने जाएगा।

Comments