Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय में आयोजित हुए समाधान शिविर में आई 40 शिकायतें।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 4, 2025 Tags: , , , ,

-अधिकारियों ने संबंधित विभागों को दिए शिकायतें दूर करने के निर्देश।

BOL PANIPAT , 4 सितम्बर। वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आई शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करें। समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा किया जाए। उन्होंने निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और डीएसपी राजबीर के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों को सुना और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार एक छत के नीचे नागरिकों की हर शिकायत के तुरंत निदान के लिए सप्ताह के हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने समाधान शिविर में राजस्व विभाग, विकास एवं पंचायत, पुलिस, नगर निगम, जनस्वास्थ्य, कॉमन सर्विस सेंटर, परिवार पहचान पत्र इत्यादि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर निपटारे के निर्देश दिए।
निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविर में आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय से शिकायतों के जल्द से जल्द निवारण की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल पर समाधान शिविर नागरिकों के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरी है। समाधान शिविर के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। समाधान शिविर में 40 नागरिकों ने समस्याओं को रखा।
प्रार्थी यशपाल मलिक वासी पानीपत ने जिला सचिवालय स्थित वीटा बूथ तक लगी बिजली की तार की पाईप पर लगी सीमेंट के बार-बार उखडऩे की समस्या को लेकर उस पर प्लास्टिक का कवच लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पानीपत एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारी को जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी उमेद ने अपने परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य जिले का प्लाट और मीटर चढ़े हुए होने की शिकायत दी। जिस पर पानीपत एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारी को इसका तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। प्रार्थी राजेन्द्र वासी गांव कुराना ने अपने बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया जिस पर एसडीएम ने खाद्ïय एवं पूर्ति विभाग को दस्तावेजों की जांच प्रार्थी को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

Comments