Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा विधायक रविंदर मछरौली द्वारा आप कार्यालय का राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने किया उद्घाटन

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 3, 2022 Tags: , , , , ,

-40 सरपंच और मौजूदा चेयरमैन मित्तल समेत कई पार्षद एवं 4000 लोगों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया

BOL PANIPAT :समालखा विधायक रविंदर मछरौली द्वारा आप कार्यालय का राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने किया उद्घाटन. 40 सरपंच और मौजूदा चेयरमैन मित्तल समेत कई पार्षद एवं 4000 लोगों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया

आम आदमी पार्टी का परिवार एक सुनामी की तरह बढ़ता जा रहा है आज समालखा विधानसभा में पूर्व विधायक रविंदर मछरौली ने आम आदमी पार्टी का समालखा कार्यालय को शुरू किया जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने किया राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता दिल्ली की हर स्कीम शिक्षा स्वास्थ्य बिजली-पानी महिला सुरक्षा श्रवण कुमार एवं एक्सीडेंट को विस्तृत रूप से बताया.

इस मौके पर विभिन्न 40 गांव के सरपंच मौजूदा समालखा चेयरमैन निधि मित्तल अपने पार्षदों के साथ एवं लगभग 4 से 5000 लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से खुश हो कर आम आदमी पार्टी जॉइन की ।0 हरियाणा से प्रभारी महेंद्र चौधरी दिनेश प्रताप सिंह सुखबीर दलाल बलराज जाखड़ और पूर्व विधायक रविंदर मछरौली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में ज्वाइन किय राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने उनको टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल किया । मौजूदा चेयरमैन निधि मित्तल ने कहा मैं आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की नीतियों से बहुत प्रभावित थी उन्होंने आज मुझे आम आदमी पार्टी में आने का मौका दिया है राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा आम आदमी की गरीबी केवल शिक्षा दूर कर सकती है अगर हमारे बच्चे पढ़ लिख जाएंगे तो अपने घर की गरीबी दूर कर पाएंगे.

लगभग 4 से 5000 लोगों के हाथ उठाकर आम आदमी पार्टी की शपथ दिलाई गई बहुत से भाइयों ने आम आदमी पार्टी जॉइन की और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने की रुचि दिखाई.

इस मौके पर कृष्ण अग्रवाल जगदीश धनघस अनूप मलिक प्यारेलाल गुप्ता दीपक बग्गा मनमोहन सिंह कुलदीप शर्मा अनिल पांडे अजय शर्मा इकबाल पानीपति नीलम प्रणामी अनीता सिंह भीम सिंह बेनीवाल बिट्टू पहलवान कुलदीप सिंह मनोज गर्ग प्रितपाल खेड़ा दीपक डावर सेम गुप्ता जय गोपाल एवं हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के के कार्यकर्ता बने मौजूद रहे

Comments