Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वां  प्रकाश उत्सव : मीडिया कवरेज के लिए व्यापक प्रबंध

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 20, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 20 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर  मीडिया कवरेज के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय सैक्टर 13-17 में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है जहां पर एनआईसी के सहयोग से सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से विशेष तौर पर लीज लाईन ली गई हैं जो मीडिया को सूचना प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध होगी। मीडिया की एन्ट्री के लिए कार्यक्रम में विशेष तौर से परिचय पत्र बनाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से पत्रकारों की कार्यक्रम में एन्ट्री रहेगी।

Comments