डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 51 कुंडीय हवन का किया आयोजन.
–पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में दिनांक 31 दिसंबर 2024 को नववर्ष के शुभागमन पर 51 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के वाइस चेयरमैन इंद्रजीत बत्रा रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने मुख्यातिथि का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा वर्मा (डीएवी हुड्डा) एवं अभिभावकों ने अतिथि रूप में शिरकत की। सभी बच्चों ने हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि, अभिभावकगण, अध्यापकगण एवं बच्चों ने मिलकर यज्ञ प्रार्थना एवं शांति पाठ करके वैदिक धर्म का प्रचार-प्रसार किया। तदुपरांत मुख्यातिथि इंद्रजीत बत्तरा ने NSS स्काउट्स, SGFI एवं डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि इंद्रजीत बत्रा ने सभी अभिभावकों, अध्यापकगण एवं बच्चों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और प्रोत्साहित करते हुए कहा हम आर्य परिवार के सदस्य हैं। हमें वैदिक परंपरा को घर-घर पहुँचाना है। हमें स्वयं बुराइयों का उन्मूलन करके संस्कारवान बनकर समाज में परिवर्तन लाना है। यह परिवर्तन केवल सकारात्मक दृष्टिकोण से ही संभव है। उन्होंने सर्वोत्तम हवन विजेता विद्यार्थियों को ₹500/- प्रति बच्चा देते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भिन्न-2 गाँव से आए सरपंचों ने भी स्कूल परिसर में भ्रमण किया एवं स्कूल की गतिविधियों से परिचित हुए स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने स्कूल परिसर में पधारे मुख्यातिथि अभिभावकगण, सरपंचों का हार्दिक धन्यवाद किया और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड, अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Comments