-अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 6 आरोपी गिरफ्तार. 74 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 24 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए अभियान के तहत सोमवार को पुलिस की टीमों ने अलग अलग स्थान से 6 युवकों को अवैध शराब बेचते व तस्करी करते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 74 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सोमवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान वधावाराम कॉलोनी में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की जनता स्कूल वाली गली में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर उसके कब्जे से 6 बोतल व 11 अध्धे अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान नरेश पुत्र भगत नगर के रूप में हुई। इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस की दूसरी टीम ने देशराज कॉलोनी में भौला चौक के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी मनोज निवासी देशराज कालोनी को 10 अध्धे व 16 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने नांगलखेड़ी अड्डा पर आरोपी जितेंद्र निवासी सिगोली कानपुर यूपी हाल नांगलखेड़ी को 8 बोतल व 9 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना माडल टाउन पुलिस ने बिजेंद्र निवासी मुखीजा कॉलोनी को 7 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने प्रमोद निवासी बतरा कॉलोनी को 9 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की दूसरी टीम ने अशोक निवासी बतरा कॉलोनी को 28 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।

Comments