Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 7, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मई 2024, सींक गांव निवासी युवक को घर से बुलाकर नहर पुल पर ले जाकर पिस्तौल से गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए टू पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम मांडी मोड़ से गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में गांव सींक निवासी वंशराज पुत्र कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 8 अप्रैल की रात वह घर पर था। रात करीब 11 बजे गांव निवासी निखिल ने फोन कर उसको घर के बाहर बुलाया। निखिल उसको बाइक पर बैठाकर खेत में ले गया। खेत में गांव निवासी मनीष, अमन व साहिल भी मिले। चारों ने मिलकर गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा और फोन छीन लिया। बाद में वहा से मनीष, अमन व साहिल उसको बाइक पर बैठाकर महता पुल नदी पर ले गए। वहा पर तीनों ने जान से मारने के लिए उसकी कमर पर पिस्तौल से एक एक गोली मारी। आरोपियों ने गोली मारते समय धमकी दी कि उसके दोस्त सुमित उर्फ काला को भी मार देंगे। तीनों आरोपी गोली मारकर उसको वही छोड़कर फरार हो गए।
करीब 30 मिनट बाद उसको होश आया तो नदी में पानी पिया और मुंह हाथ घोए। इसके बाद वह चलकर ठेके के पास ढाबा पर पहुंचा और आवाज लगाई। ढाबा मालिक सुमित उठ कर आया। सुमित का फोन लेकर उसने घर पर फोन किया और चाचा संजय को सारी बात बताई। यहा से वह प्राइवेट वाहन में बैठकर अहर चौक पर एक नीजी अस्पताल में गया। परिजन वहा से उसको इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गए। वंशराज की शिकायत पर थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि सीआईए टू पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर दंबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहे थे। सीआईए टू पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी अमन, साहिल व मनीष को मांडी मोड़ से वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपी निखिल के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी मनीष करीब 2 महीने से वंशराज से किसी बात की रंजिश रखे हुए था। आरोपी ने अपने साथी आरोपी अमन, साहित व चचेरे भाई निखिल के साथ मिलकर साजिश रच उक्त वारदात को अंजाम दिया। वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व रौंद आरोपी मनीष ने करीब 3 महिने पहले राजस्थान के भरतपुर में एक युवक से खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी मनीष का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में हवाई फायरिंग का व जीन्द में जानलेवा हमला करने का अभियोग दर्ज है। आरोपी उक्त मामलों में बेल पर जेल से बाहर आया हुआ है।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल बरामद करने, असला तस्कर के ठीकानों का पता लगा उसे काबू करने व वारदात में शामिल फरार आरोपी निखिल को काबू करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी साहिल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी मनीष व अमन को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments