Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर 6 युवक गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 सितम्बर 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सेक्टर-13/17 में शराब ठेके के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया किया।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। वीरवार को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर-13/17 में शराब ठेके के नजदीक शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमित निवासी सेक्टर-13/17, अंकित निवासी सेक्टर-12, प्रमोद निवासी एनएचबीसी, अमित निवासी पुरानी अनाज मंडी गोहाना, कपिल निवासी सेक्टर-13/17 व विनोद निवासी उत्तम नगर गोहाना के रूप में हुई।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-13/17 में आईपीसी की धारा 160 व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments