Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


41 दिवसीय जल धारा तपस्या को लेकर निकाली कलश यात्रा.आज भंडारा.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 3, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा। खंड के गांव कवी में चल रही 41 दिवसीय जल धारा तपस्या का आज समापन किया जाएगा। जिसके उपलक्ष में 251 कलशों के साथ यात्रा के साथ सुंदर झांकी का आयोजन किया गया। बाल योगी बाबा दिगंबर नाथ ने बताया की उसकी 41 दिन का ये चौथी जल धारा तपस्या है। जिसका मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व व नगरी के लिए सुख शांति के लिए की जाती है। जिसके उपलक्ष में गांव में 251 कलशों के साथ यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को जलधारा के सम्पूर्ण पर गांव में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले उसने रामपुर मणिहार जिला मुजफरनगर व दो बार हरिद्वार के कनखल के एक गांव में दो बार जलधारा तपस्या की है। पिछले लगभग डेढ़ साल से वो अब गांव कवी में रह रहे है और गांव व् विश्व की सुख शांति के लिए अब उसके द्वारा यह 41 दिन की जलधारा तपस्या की गई है। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Comments