Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल लगाने पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान: वीना हुड्डा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अप्रैल। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा साल 2021 तक के मौजूदा एक से दस एचपी के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए 15 मई तक पीएमकुसुमडॉटहरेड़ाडॉटजीओवीडॉटइन पर पोर्टल पर जाकर सोलर पम्प के प्रकार/टाईप व क्षमता का चयन कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल पर किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने 15 मई तक सोलर पंप का चयन करने का समय दिया है। उन्होंने कृषि ट्यूबवेल सिस्टम लगवाने वाले किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं, उनकी अनुपालना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान जिला सचिवालय द्वितीय तल पर स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments