Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है भावांतर भरपाई योजना: डीसी

By LALIT SHARMA , in Business DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 2, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 2 फरवरी।  जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला में भावांतर भरपाई योजना किसानों की बागवानी फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की भरपाई के लिए वरदान साबित हो रही है । उन्होंने बताया कि भावांतर भरपाई योजना के तहत बागवानी किसानों के लिए यह योजना अभूतपूर्व कदम है । यह योजना किसानों को सब्जियों फलों के भाव को जोखिम मुक्त कर उन्हें फसल का उचित दाम दिलाने में कारगर साबित हो रही है । यही नहीं यह योजना किसानों को बागवानी की ओर प्रोत्साहित भी कर रही है ।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार भावांतर भरपाई योजना के तहत 14 सब्जियों, चार फल व दो मसालों की खेती को शामिल किया गया है। इसमें सब्जियों में टमाटर, प्याज, आलू, गोभी , मटर, गाजर , भिंडी, घीया, करेला, बैंगन हरी मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और मूली तथा फलों में आम, अमरूद, बेर व कीनू तथा मसालों में हल्दी व लहसुन शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा फल सब्जियों और मसालों पर न्यूनतम आरक्षित मूल्य की निर्धारित किया गया। उन्होंने भावांतर भरपाई योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार भावांतर भरपाई योजना में फल, सब्जियों और मसालों खेती शामिल की गई है। किसानों के लिए बागवानी करने, सब्जियों और मसालों की खेती करने पर प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाएं इन में ओलावृष्टि, तापमान, पाला, जल के कारण बाढ़, बादल फटना, नहर व ट्रेन का टूटने से जलभराव होना, आंधी तूफान में आग लगना आदि शामिल है। जोखिमों को पूरा करने के लिए किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत लाभ दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि आलू 6 रुपए प्रति किलो, गोभी 7 रुपए 50 पैसे प्रति किलो, गाजर 7 रुपए प्रति किलो, मटर 11 रुपए प्रति किलो, टमाटर 5 रुपए प्रति किलो, प्याज 6 रुपए 50 पैसे प्रति किलो, शिमला मिर्च 9 रुपए प्रति किलो, बैंगन 5 रुपए प्रति किलो, भिंडी 10 रुपये 50 पैसे प्रति किलो, घीया 4 रुपए 50 पैसे प्रति किलो, हरी मिर्च 9 रुपए 50 पैसे प्रति किलो, बैंगन 5 रुपये प्रति किलो, करेला 13 रुपये 50 पैसे प्रति किलो, बंद गोभी 6 रुपये 50 पैसे प्रति किलो और मूली 45 पैसे प्रति किलो की दर सरकार द्वारा निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार फलों मे कीनू 11 रुपए प्रति किलो, अमरूद 13 रुपए प्रति किलो, आम 19 रुपए 50 पैसे प्रति किलो बेर 11 रुपए 50 पैसे प्रति किलो की दर संरक्षित निर्धारित की गई है। लहसुन 23 रुपये प्रति किलो और हल्दी 14 रुपए प्रति किलो संरक्षित मूल्य राशि निर्धारित की गई है।

Comments