पी . एम . किसान योजना के लाभार्थी कराएं ई – के.वाई.सी. – डीसी
BOL PANIPAT , 3 फरवरी। डी.सी. सुशील सारवान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत पंजीकृत किसानों की ई – के.वाई.सी. का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत सभी लाभार्थी किसान 31 मार्च तक वैरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से जारी रहे।
डी.सी. ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत ई – के. वाई. सी . का कार्य करना है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह अनिवार्य रूप से ई – के. वाई.सी. का कार्य पूर्ण करें। यह कार्य पी. एम. किसान पोर्टल तथा संबंधित ऐप के माध्यम से नि:शुल्क रूप में किया जा सकता है। साथ ही कॉमन सर्विस सैंटर (सीएससी) के माध्यम से भी वैरिफिकेशन का कार्य किया जा सकता है।
डी.सी. ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए प्रचार – प्रसार करें ताकि किसानों को इसकी जानकारी मिल सके। किसानों को जागरूक करने में कोर कसर नहीं छोड़ें।

Comments