इग्नू और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के मध्य समझौता
कौशल के साथ साथ ज्ञान वर्धन का प्रयास
इग्नू और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की अनूठी पहल
पानीपत, 7 फऱवरी। हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री राजेश अग्रवाल और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने स्किल इकोसिस्टम में व्यवसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 33 एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में इग्नू एमएसडीई एक्सटेंशन सेंट्रेस के उद्घाटन से देश के उन युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी जो कौशल और व्यापार आधारित कार्यक्रम कर रहे हैं। इग्नू और एमएसडीई की इस पहल से उन उम्मीदवारों के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है जो इग्नू में शामिल होकर अपने ज्ञान और कौशल को उन्नत करना चाहते हैं ।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से पहुंचे सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यकर्म के तहत विभिन्न नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीटूट्स(एनएसटीआई), आई टी आई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्रों और जन शिक्षण संस्थानों से कौशल और व्यापार आधारित ज्ञान प्राप्त करने वाले युवाओं को इग्नू के विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा इससे उन्हें अपने कौशल को आगे बढ़ाने ,आत्मनिर्भर भारत के स्तंभ बनने में बहुत मदद मिलेगी। इस समझौते के तहत एनएसटीआई(महिला) पानीपत को इग्नू का एक्सटेंशन सेंटर बनाया गया है समझौते के अनुसार कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी और समीक्षा करने के लिए एमएसडीई और इग्नू दोनों के प्रतिनिधियों के साथ एक परियोजना संचालक समिति का गठन किया जाएगा।
देश बंधू राजकीय महाविद्यालय पानीपत में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र(1086) की कोऑर्डिनेटर डा शकुंतला नांदल ने बताया की एनएसटीआई(महिला) से आये हुए सभी विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ।
एनएसटीआई(महिला) पानीपत के प्रिंसिपल श्री संदीप कालिआ व सहायक निदेशक श्री एसएस मीणा ने बताया की इस समझौते से एनएसटीआई(महिला) पानीपत की प्रत्येक छात्रा को अपना ज्ञान वर्धन लिए एक सुनहरी अवसर मिला है और तौर पर वे इससे लाभान्वित होंगी उन्होंने विशवास दिलाया की इस समझौते के तहत हर संभव प्रयास किया जायेगा की सभी छात्राये इग्नू के किसी न किसी पाठ्यक्रम में दाखिला ले। इग्नू के विभिन्न की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022 है विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट डब्लयूडब्लयूडब्लयूडॉटआईजीएनओयूडॉटएसीडॉटइन पर जाकर दाखिला ले सकते है।

Comments