विद्यार्थियों द्वारा मातृ दिवस का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. एल स्कूल में कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा मातृ दिवस का आयोजन किया गया। इस दिन विशेष तौर पर प्रेप-1 और प्रेप-2 के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा क्रियात्मक कार्य किया गया। जिसमें उन्होंने अपनी माताओं के लिए कार्ड बनाए। कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा एकल नृत्य, मिमिकरी, समूह नृत्य, गायन तथा कविता द्वारा अपनी माताओं को सम्मान दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में तालियों की गूँज मां के प्रति प्रेम को दर्शा रही थी। मां के महत्व और छात्रों को जागरूक करते हुए प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने मातृ दिवस मनाने को मूल उद्देश्य समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उनकी महान भूमिका को सलाम करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मां की महिमा बताते हुए कहा कि मां के पास अधिक जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें वह बिना थके, बिना रुके निभाती है। अतः मां का सम्मान केवल इस दिन ही नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए।
अंत में आई.बी. एल प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्या व अध्यापक वर्ग की तरफ से मातृ दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं।

Comments