Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गांव रसलापुर और चुलकाना में जल सुरक्षा प्लान का निरीक्षण किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 8 फरवरी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पानीपत द्वारा अटल भूजल योजना के तहत गांव रसलापुर और चुलकाना गांव में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के अधिकारी सुजीत कुमार सिन्हा और उनकी टीम ने जल सुरक्षा प्लान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्यों व किसानों से बातचीत की।

उन्होंने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई विधियां अपनाने की अपील की और सरकार द्वारा इन स्कीमों पर दिए जा रहे अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए जाना की धरातल पर इस प्रकार यह योजनाएं चल रही है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वह फसल विविधीकरण को अपनाएं खेती में सूक्ष्म सिंचाई विधि अपनाएं क्योंकि 10 साल के बाद हरियाणा में बहुत बड़ा जल का संकट खड़े होने वाला है इसको समय रहते निपटने की जरूरत है। उन्होंने मेरा पानी मेरा विरासत योजना की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने किसानों को धान की फसल छोड़कर ज्वार, मक्की ,प्याज व अन्य सब्जियां उपजा कर पानी की लागत कम करने को कहा इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा और जो धान के अलावा इन फसलों को अपनाएं का उनको विभाग की ओर से 7000 रुपए प्रति एकड़ किसानों को दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के आईईसी एक्सपर्ट अमित कौशिक डीपीआई टीम से भूजल वैज्ञानिक बलराम शर्मा ,आईसी एक्सपर्ट सूबा सिंह समोरा, कृषि विशेषज्ञ नीरज कुमार ,जल संरक्षण विशेषज्ञ मनजीत सिंह, आईटी एक्सपर्ट राकेश छोकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments