Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ब्रह्मपुर गांव के राजकीय महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 फ़रवरी। जिला नेहरू युवा केन्द्र द्वारा बापोली ब्लॉक के ब्रह्मपुर गांव के राजकीय महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनको मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि वे भी आने वाले समय में दूसरों के लिए मार्गदर्शन बन सकें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ युवाओं को डिजिटल फ्लेक्सोन कार्यक्रम भी दिखाये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य जोगिन्दर भोरिया रहे जिन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Comments