केंद्रीय विकास एवं पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 मई को बापौली के जलमाना गांव से अमृत सरोवर फेज-2 की करेंगे शुरुआत।
BOL PANIPAT: 25 मई। भारत सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री शिवराज चौहान 27 मई को बापौली के जलमाना गांव से अमृत सरोवर फेज-2 की शुरुआत करेंगे। जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत सरोवर मिशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, जल पुनर्भरण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनर्निर्माण के माध्यम से जल संकट से निपटना है।
उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत, हरियाणा राज्य में भी कई चरणों में अमृत सरोवरों का निर्माण और नवीनीकरण किया गया है। इसी के दूसरे चरण की शुरुआत केंद्रीय विकास एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बापौली के जलमाना से करेंगे। डॉ किरण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Comments