सभी संस्थाएं मिलकर हनुमान जन्मोत्सव पर एकता की मिसाल कायम करेंगे : ज्ञानानंद महाराज
BOL PANIPAT : पानीपत की सभी संस्थाएं मिलकर हनुमान जन्मोत्सव पर एकता की मिसाल कायम करेंगे उक्त विचार महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहे मौका था हनुमान जन्मोत्सव 2022 की तिथि घोषणा का पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान और महाराज श्री ने संयुक्त रूप से 16 अप्रैल 2022 को विशाल हनुमान जन्मोत्सव मनाने की घोषणा की उन्होंने कहा की पानीपत की धर्म प्रेमी सभी संस्थाएं मिलकर हनुमान जी का जन्म दिवस एकता समरसता एवं विशालता के साथ मनाएंगे.
इस अवसर पर पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा की पानीपत की जनता के दिलों में करुणा धर्म कूट कूट कर भरा है किसी भी धर्म कार्य में किसी भी पुण्य कार्य में पानीपत निवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. हनुमान जन्मोत्सव अनूठा हो इसको लेकर कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं इस बार और अधिक जन सहभागिता से यह कार्यक्रम अद्वितीय होगा
श्री सनातन धर्म संगठन के अध्यक्ष कृष्ण रेवड़ी, दशहरे कमेटी के अध्यक्ष रमेश माटा सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतवीर गोयल व विकास गोयल ने भी जन्मोत्सव के लिए अपने अपने विचार रखें भाजपा नेता संजीव मलिक ने कहा कि पानीपत को हनुमान जी के रंग में रंग आ जाएगा पानीपत की विभिन्न दशहरा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार रखें इस अवसर पर सूरज दुरेजा , सतगुरु वधवा , सुनील ग्रोवर, प्रीतम गुलाटी, संजय बंसल, आदर्श गुप्ता, नवल जिंदल आदि मौजूद थे

Comments