Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को काबू किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : सनौली बस अड्डे के पास से पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को काबू किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की सीआईए-टू पुलिस की टीम ने रविवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी उतरप्रदेश के भूरा कैरान निवासी वैशर पुत्र साजिद को सनौली बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी वैशर दो माह से फरार चल रहा था। सीआईए-टू पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी वैशर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2021 में आरोपी विक्रम निवासी पृथ्वी विहार कॉलोनी करनाल को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चोटाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी विक्रम के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपी विक्रम ने अवैध देसी पिस्तौल वैशर पुत्र साजिद निवासी भूरा कैराना शामली यूपी से 3 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था। आरोपी विक्रम को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सीआईए-टू पुलिस की टीम अवैध असला सप्लायर आरोपी वैशर की धरपकड़ के उसके संभावित ठीकानो पर दंबिस दे रही थी।

Comments