Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भिन्न – भिन्न भार वर्गों में 5 पदक प्राप्त किए

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भिन्न – भिन्न भार वर्गों में 5 पदक प्राप्त किए है | महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुई |

 इसमें 50 कि.ग्रा. भार वर्ग में अजय शर्मा, एम.ए इंग्लिश, प्रथम वर्ष तथा 87 से अधिक हैवीवेट में कमलदीप ने रजत पदक जीते | और 67 कि.ग्रा. भार वर्ग में कमल ने कांस्य पदक, 60 कि.ग्रा. भार वर्ग में कीर्ति बी.ए प्रथम वर्ष, तथा 68 कि.ग्रा. भार वर्ग में मीनाक्षी बी.ए ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया है | 

प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि अजय शर्मा तथा कमलदीप अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लगने वाले आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए कैंप में अभ्यास भी करेंगे | छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज पहुँचने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने खिलाडियों को सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी तरह अच्छे प्रदर्शन करते रहने का आशीर्वाद दिया | प्राचार्य महोदय ने शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार तथा प्रो. सुरेंदर देशवाल को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी | इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, प्रो. पी.के नरूला, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश,  लिपिक प्रेम बजाज व ममता मौजूद रहे |

Comments