Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर किशोर हुआ फरार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में 14 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी. मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री में खेल रही बच्ची के साथ एक 14 साल के किशोर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दरिंदगी की.
वहीं परिजनों को इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा बोर्ड गठित कर बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया गया. वही आपको बता दें कि परिजनों ने कहा है कि बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है.

इस मामले की सूचना मिलते ही एएसपी पूजा वशिष्ठ भी पानीपत के सिविल अस्पताल में परिजनों व बच्ची का हाल-चाल जानने के लिए पहुंची. फिलहाल पुलिस का कहना कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. वहीं डॉक्टरों द्वारा भी बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।

Comments