Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


बजट ने किसान, युवा, कर्मचारी, व्यापारी समेत तमाम वर्गों को हताश किया है:-ओमवीर सिंह पंवार

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 8 मार्च, 2022 :- भाजपा-जजपा की प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया बजट पर अपनी प्रतिक्रिया वक्त करते हुये हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि आज के बजट से किसान, युवा, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी सहित तमाम वर्ग अपने आपको हताश महसूस कर रहा है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के प्रदेश सरकार कर्ज लेकर कार्य कर रही है । इसलिये प्रदेश पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है, जो इस सरकार की नाकामियों की पोल खोल रहा है। यह सरकार केवल हरियाणा को कर्ज के दलदल में धकेलने का कार्य कर रही है। एक फिर भाजपा-जजपा सरकार का बजट खोखला साबित हो गया । सरकार दिखावा ज्यादा लेकिन प्रदेश की जनता के हाथ रहे खाली ।

Comments