Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 13, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मार्च- डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर और एएनएम की विशेष भूमिका के बारे में भी जानकारी दी जाए।

Comments