स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल वाले) ने सभी संगतों को नव सम्वत की हार्दिक शुभकामनाएं दी
BOL PANIPAT : 2 अप्रैल 2022, श्री संत द्वारा हरि मन्दिर के प्रांगण में नव विक्रमी सम्वत के उपलक्ष्य में संत समागम परम पूज्य 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल वाले) की अध्यक्षता में चल रहे सत्संग कार्यक्रम के विश्राम दिवस पर महाराज श्री ने प्रवचन देते हुए सभी संगतों को नव सम्वत की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस बार सम्वत का नाम नल है, राजा शनि और मंत्री गुरू है। सम्वत का वास माली के घर है और वाहन भैंसा है तथा रोहिणी का वास समुद्र में है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे कर्म शुभ होते हैं तो किसी प्रकार का विघ्न जीवन मंे नहीं आ सकता उसके लिए सम्वत शुभ ही शुभ है। गुरविंदर सिंह शाह साहिब जी ने भजन संकीर्तन कर आई हुई संगतों को निहाल किया। मुख्य अतिथि समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, सुरेन्द्र रेवड़ी को गुरूद्वारा समिति की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व भजन गायक वेद कमल ने ‘‘आपसे हम प्रभु जी गिला क्या करें, हम तो रोज आपको बुलाते हैं’’ गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आज के कार्यक्रम में प्रधान रमेश चुघ, हरनाम चुघ, उत्तम आहूजा, जगदीश जुनेजा, सन्जु जुनेजा, करमसिंह रामदेव, पवन चुघ, दर्शन रामदेव,ईश्वर रामदेव, सुरेश चुघ, शाम सपड़ा, किशोर रामदेव, गोल्डी बांगा, हरनारायण जुनेजा, प्रवेश रेवड़ी, पवन रेवड़ी, सोनू खुराना, गुलशन रामदेव, गुलशन नन्दवानी, गोपी मेंहदीरत्ता, अमर वधवा, ओमी चुघ, राघव चुघ, अमन रामदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments