Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने थर्मल में जननायक ताऊ देवीलाल की प्रतिमा की साफ़ सफाई की

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- आज जननायक जनता पार्टी की विधार्थी इकाई इनसो के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने इनसो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर  गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि से एक दिन पहले  थर्मल स्थित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा को साफ कर नहला कर जननायक को नमन किया.

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पार्टी ने जननायक देवीलाल जी श्रद्धाभाव पुण्यतिथि मनाने के लिए दिनांक 5 अप्रैल, 2021 को सभी जिलों में स्थापित ताऊ देवीलाल जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करने के  इनसो  की टीम को जिम्मेदारी दी थी पार्टी के आदेशानुशार आज इनसो ने प्रतिमा की सफाई की है   तथा दिनांक 6 अप्रैल, 2021 को सभी सुबह ताऊ देवीलाल की प्रतिमाओं पर जाकर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें व प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा

Comments