Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


उत्तरी शहरी मंडल में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज के नेतृत्व में निकली ध्वज यात्रा

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 6, 2022 Tags: , , , , ,

बोले विज – कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण से पार्टी बनी विश्व का सबसे बड़ा संगठन

BOL PANIPAT : बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरी शहरी मंडल में भाजपा विधायक प्रमोद विज एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ध्वज यात्रा का आयोजन पालिका बाजार से शुरू होकर इंसार बाजार, सलारगंज गेट एवं सुखदेव नगर होते हुए विधायक विज के कार्यालय में यात्रा संपन्न हुई | यात्रा के दौरान नगरवासियों ने कार्यकर्ताओं एवं विधायक विज पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी |

तत्पश्चात विधायक कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रम को विधायक विज ने कार्यकर्ताओं के साथ टीवी के माध्यम से लाइव देखा | इस अवसर पर विधायक विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तो सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण की वजह से |

यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि चाय बेचने वाला कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री बन सकता है | भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए शीर्ष तक जाने का स्थान है |

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुर्जर ,पार्षद विजय जैन, चंचल विजय सहगल, , राममोहन शर्मा, मनोनीत पार्षद सुनील सोनी अश्विनी ढींगरा , अशोक नारंग, रामकुमार सैनी, देवेन्द्र मक्कड़ एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

Comments