पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राईम मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आई.पी.एस) ने क्राइम कंट्रोल के संबध में जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधक एवं सीआईए प्रभारी के साथ बुधवार को लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में क्राईम मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सर्वप्रथम मिटींग में उपस्थित सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व सीआईए प्रभारी से कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा ले सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिला में महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करों, जुआरियों व सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर अरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाए ।

उन्होने कहा दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका न्यायालय मे चालान पेश करें । सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गस्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हीत कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए । अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें । सभी प्रबंधक थाना अपने-अपने क्षेत्र मे निरंतर गस्त करें संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर को काबु करे । आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे एवं समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहे । प्रत्येक दिन निर्धारित किये गए समय अनुसार अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच करे। जिस भी स्थान से वाहन चोरी होने की शिकायत मिल रही है उन सभी स्थानों को चिन्हित कर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गस्त व पैट्रोलिंग बढाये ।
उन्होने सभी को सख्त आदेश दिए की थाना/चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर उचित कार्रवाही करें । किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें । इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीडित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फिडबेक भी लिया जा रहा है । अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजन के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें विभाग की छवि को धूमिल ना होनें दे । भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा, शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी ।
मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट आई.पी.एस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार व सभी थाना प्रबंधक एवं सीआईए प्रभारी उपस्थित रहें ।

Comments