भाजपा ने राष्ट्र स्वाभिमान को विश्व पूरे विश्व मे बढ़ाया – अवनीत
भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि सिद्धांत का अनुसरण करती है – राणा
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल, देश का मान सम्मान क्या होता है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखया आज भारत के पासपोर्ट का पूरे विश्व में सम्मान है। तिरंगे के सम्मान का अहसास हमे तब होता जब युद्धरत यूक्रेन से निकलने के लिए अन्य देशों के नागरिक भी तिरंगे की आड़ ले रहे थे ये शब्द मेयर अवनीत कौर ने बिचपडी मण्डल के भाजपा स्थापना दिवस पर रोड धर्मशाला में कहे। उन्होने कहा कि भाजपा ने पूरे विश्व मे राष्ट्र के स्वाभिमान को बढ़ाया है.
उन्होंने उपस्थित भारी जन समूह को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरषों का सम्मान करती हो इस अवसर पर हिन्द चादर गुरु तेग बहादुर के पानीपत में मनाए जाने वाले प्रकाश दिवस का भी ज़िक्र किया।
अवनीत ने कहा भाजपा ने देश व प्रदेश में चौतरफा व सर्वांगीण विकास करवाया है।
कार्यक्रम को बिचपडी मण्डल प्रभारी ईश कुमार राणा ने कहा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि सिद्धान्त का पालन करती है। चाहे रूस से ईंधन खरीदने की बात हो या एस 400 प्रणाली खरीदने की बात हो भाजपा सरकार ने सदैव राष्ट्र सर्वोपरि रखा । उन्होंने कहा आज के ही दिन 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्र के वैभव को विश्व मे बढ़ाने हेतु भाजपा की स्थापना की गई थी । भाजपा सरकारे उस उद्देश्य को पूरा कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने की।हुडा सेक्टर 13-17 मेयर अवनीत कौर के कार्यालय से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए । लोगो ने भाजपा के झंडे पकड़े हुए थे । वन्दे मातरम ,भारत माता की जय ,भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए ,देश भक्ति के गीत गाते हुए व डी जे पर बज रहे देश भक्ति के गीतों पर झूमते हुए रोड धर्मशाला पँहुचे वँहा प्रधानमंत्री मोदी का सन्देश सुना।
मंच संचालन कपिल राणा, राजपाल हरिनगर, व अत्तर सिंह ने संयुक्त रूप से किया
कार्यक्रम मुख्य रूप से दुष्यंत भट्ट, महाबीर दहिया, अमित राणा,प्रदीप अग्रवाल , मोना शर्मा, अनिल बजाज, सुरेंदर परुथी, जगदीश बिचपडी, पप्पू प्रजापति, बिनु काबड़ी, अमित समध्यान,हरपाल मान आदि मौजूद रहे

Comments