चोट मारकर लूट करने के मामले में फरार चल रहे और 4 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2022, चोट मारकर लूट करने के मामले में फरार चल रहे और 4 आरोपी गिरफ्तार. वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को पहले की गिरफ्तार कर 3500 रूपए व वारदात में प्रयोग की कार बरामद कर दोनो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया नारायणा से टीटाना रोड पर बाइक सवार युवक को गंभीर चोट मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित पुत्र विरेंद्र, सिद्वार्थ पुत्र नरेश व रामभूल पुत्र रणधीर निवासी वजीरपुर टीटाना व बृजपाल पुत्र रामधारी निवासी मदीना सोनीपत को थाना समालखा पुलिस ने गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ करने के साथ की वारदात मे प्रयोग किया एक डंडा बरामद कर चारो आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया थाना समालखा पुलिस ने गत दिनो वारदात में नामजद आरोपी सुशील उर्फ शीला व सूरज उर्फ मया निवासी वजीरपुर टीटाना को गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो दोनो ने उक्त आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी सुशील व सूरज के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक क्रेटा कार व 3500 रूपए बरामद कर दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम फरार चारो आरोपियो की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।
वारदात का विवरण :
थाना समालखा में बलबीर पुत्र गीतराम निवासी नारायणा ने 18 मार्च को शिकायत देकर बताया था की उसका छोटा बेटा नरेंद्र वेल्डिंग का काम करता है। नरेंद्र कुछ समय से गांव वजीरपुर टीटाणा में कर्मबीर पुत्र श्याम लाल के पास काम कर रहा था। 7 मार्च की देर साय नरेंद्र काम कर कर्मबीर की बाइक लेकर घर लोट रहा था तो रास्ते में नारायणा से टीटाना रोड पर गोगा मेड़ी के पास पहुंचने पर अज्ञात लड़को ने उसकी बाइक को रोक लिया और धमकी देने लगे की जो कुछ है निकाल दो। उसने बचाव के लिए विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके सिर पर लाठी व डंडो से वार कर दिए। उसकी जेब में रखे 5 हजार रूपए निकालकर उसको मरा हुआ समझकर वही छोड़कर आरोपी सफेद रंग की गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। एक आरोपी मैया पुत्र जयभगवान निवासी वजीरपुर टीटाना को नरेंद्र ने पहचान लिया। शिकायत में बलबीर ने बताया सूचना मिलते ही वह परिवार सहित वारदात स्थल पर पहुंचा और गंम्भीर रूप से घायल बेटे नरेंद्र को इलाज के लिए सरकारी हस्पताल समालखा लेकर गए वहा से सिविल हस्पताल पानीपत के लिए रेफर कर दिया। सिविल हस्पताल पानीपत लेकर गए तो गंम्भीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया जो बाद में जिला के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ति करवाया गया। बलबीर की शिकायत आरोपियो के खिलाफ लूट व गम्भीर चोट मारने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू का दिए थे।

Comments