सुशासन की दिशा में बढ़ते हरियाणा सरकार के कदम
सेल डीड निष्पादन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया टोल फ्री नंबर
BOL PANIPAT , 10 अप्रैल। हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए विभिन्न प्रकार के बिक्री विलेखों (सेल डीड) की निष्पादन प्रक्रिया में आमजन की सुविधा और तहसीलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2137 शुरू किया गया है।
डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल फ्री नंबर वित्तायुक्त, राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव के कार्यालय में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालयों में कार्य हेतु आने वाले लोगों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत आती है तो वे इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी नागरिक, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालयों के बाहर बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा के बारे में जागरूक हो सके और सरकार की इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Comments