Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


जबरन वसूली गई नगदी में से बची 13 हजार रूपए की नगदी आरोपियों से बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अप्रैल 2022, हथियार के बल पर जबरन वसूली की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को जेल से प्रोक्शन वारंट पर लेकर पुलिस रिमांड के दौरान की गहनता से पुछताछ।जबरन वसूली गई नगदी में से बची 13 हजार रूपए की नगदी आरोपियों से बरामद. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया पानीपत जेल में बंद जबरन बसूली की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य बिजेंद्र पुत्र सत्यवान निवासी कोहंड करनाल, पवन पुत्र रामकिशन निवासी खोतपुरा व सुरजभान पुत्र संतराम निवासी उग्राखेड़ी पानीपत को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने सोमवार को तीनो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की है। आरोपियों ने पानीपत ट्रांसपोर्टर सलीम व उसकी बसों पर तैनात स्टाफ से हथियार के बल पर जबरन वसूली की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया जबरन वसूली गई नगदी में से बची 13 हजार रूपए की नगदी तीनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

जबरन वसूली की उक्त वारदात बारे थाना सैक्टर-13/17 में सलीम पुत्र अबदूल निवासी शियान बुलंद शहर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
सलीम ने थाना सैक्टर-13/17 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पानीपत में उसका कई सालों से बस ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। करीब 3 महीने पहले उसकी बसों पर दीपक नाम का युवक अपने साथ तीन/चार यूवकों को लेकर पुहंचा और स्टाफ के साथ मारपीट कर पैसे छीन लिए। आरोपियों ने और पैसो की डिमांड करते हुए अपने आप को मनोज बाबा का आदमी बताते हुए स्टाफ को धमकी दी की मालिक से बात करवाओ। स्टाफ ने फोन पर बात करवाई तो आरोपी दीपक ने धमकी देते हुए कहा मनोज बाबा पानीपत में उसकी बसो को नही चलने देगा अगर बसों का काम करना है तो मनोज बाबा को पैसे देने होगे। आरोपी ने ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह डर गया और आरोपियों द्वारा दिए गए पेटीएम नंबर में 17 दिसंबर को 10 हजार रूपए ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर धमकी दी की इतने पैसो से काम नही चलेगा और पैसे देने होगे। उसने डरते हुए आरोपियों द्वारा दिए गए दूसरे पेटीएम नंबर में दो दिन बाद और 20 हजार रूपए ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद भी आरोपी पैसो की डिमाड करता रहा तो उसने परेशान होकर जवाब दिया वह पहले ही बहौत पैसे दे चुका है। आरोपी ने कहा यह सब बंद करना है तो मनोज बाबा के डेरे पर आकर मनोज बाबा से मिल। इसी दौरान इमरान निवासी चांदपुर बिजनौर यूपी का फोन आ गया जिसको वह पहले से जानता था। इमरान कहने लगा बसो पर जो तोड़ फोड़ हो रही है वह बंद करवा देगा मनोज बाबा व दीपू से उसकी अच्छी बातचित है। इमरान ने अपने फोन से उसकी मोनोज बाबा से बात करवाई तो मनोज बाबा ने डेर पर आने के लिए कहा। वह डरा सहमा मनोज बाबा के डेरे पर गया तो वहा पर इमराना, मनोज बाबा व दीपू मौजूद थे। मनोज बाबा ने कहा यहा काम करना है तो उसके कहे अनुसार चलना होगा। सलीम की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी, 387,120बी व आर्म्स एक्ट के तहत थाना सैक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments