Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमंत महाराज नगर यात्रा पर निकलेंगे

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 15, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अप्रैल, पानीपत के राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमंत महाराज नगर यात्रा पर निकलेंगे। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रैस वार्ता में यह घोषणा की गई। प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए विकास गोयल ने कहा कि कल का दिन पानीपत के धार्मिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। जब हजारों लोग एक साथ हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमंत जी महाराज का रथ खीचेंगे। पानीपत में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।

यात्रा मार्ग मंे 200 तोरण द्वार तथा 11 मुख्य स्वागत द्वार लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जी एवं श्री हनुमान जी की अनुकम्पा से इस बार यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। इससे संबंधित विभिन्न सोशल पोस्ट मंे हजारों लोगों ने यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। यह पानीपत के सोशल मीडिया में एक अद्वितीय घटना के रूप में अनुभव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के शुभारंभ में मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चे भी श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि यात्रा में लगभग 108 हनुमत स्वरूप शामिल होंगे। यह शहर में पहली बार होगा कि दशहरे के अवसर पर निकलने वाले श्री हनुमत स्वरूप एक साथ इतनी संख्या में श्री हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होंगे। निस्संदेह यह इस मायने में पानीपत के दशहरे मेले के समकक्ष होगा। नगर भ्रमण यात्रा का रूट बताते हुए कहा कि यात्रा दोपहर 3.15 पर कांशी गिरि मन्दिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद सनौली रोड से होते हुए भीम गोडा चौक, सेठी चौक, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, पालिका बाजार, इंसार चौक, सालारगंज गेट, देवी मूर्ति कालोनी होते हुए देवी मन्दिर पहुँचेगी। यात्रा देवी मन्दिर में पहुँचने पर महाआरती होगी।

सूरज दुरेजा ने कहा कि यात्रा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के सान्निध्य में होगी तथा हरिद्वार जगन्नाथ धाम से पधारे स्वामी अरूण दास जी महाराज, प्रेम मन्दिर से कांता देवी जी महाराज भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में 108 ब्राह्मण वैदिक पाठ करते हुए साथ चलेंगे। तिलक राज छाबड़ा ने कहा कि यात्रा में हनुमान जी के रथ के पीछे एक प्रसाद की पालकी चलेगी जिसमें चूरमे प्रसाद का वितरण होगा। इस चूरमे प्रसाद की विशेषता है कि यह बहुत दिनों तक भी खराब नहीं होता।

Comments