अब तक जिला में खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 187537 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
BOL PANIPAT : 17 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 187537 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडियों में आए हुए समूचे गेंहू की खरीद की जा रही है और सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस शनिवार सांय इस कुल आवक में से अहर खरीद केन्द्र पर 5041 मीट्रिक टन, बबैल में 3142 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 13038 मीट्रिक टन, बापौली में 16026, छिछड़ाना में 6641, इसराना में 16167 मीट्रिक टन, मडलौडा में 44847 मीट्रिक टन, नौल्था में 959 मीट्रिक टन, पानीपत में 23746 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
इसी प्रकार समालखा मण्डी में 51242 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 5144 मीट्रिक टन, उरलाना में 1470 मीट्रिक टन गेंहू की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है। जितेश गोयल ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments